नई दिल्ली, फरवरी 20 -- स्पेशल ओलंपिक विश्व शीतकालीन खेलों में 49 भारतीय नई दिल्ली। भारत का 49 सदस्यीय दल इटली के तूरिन में 8 से 15 मार्च तक होने वाले स्पेशल ओलंपिक विश्व शीतकालीन खेल 2025 में हिस्सा लेगा। दल में 30 खिलाड़ी और सहयोगी स्टाफ के 19 सदस्य शामिल हैं। भारतीय खिलाड़ी छह स्पर्धाओं अल्पाइन स्कीइंग, क्रॉस कंट्री स्कीइंग, फ्लोरबॉल, शॉर्ट ट्रैक स्पीड स्केटिंग, स्नोबोर्डिंग और स्नोशूइंग में हिस्सा लेंगे। इन खेलों के 12वें सत्र में आठ खेलों का आयोजन होगा जिनमें 102 देशों के 1500 से अधिक खिलाड़ियों और 621 कोच के हिस्सा लेने की उम्मीद है। भारत ने इन खेलों में अब तक 167 पदक जीते हैं जिनमें 73 स्वर्ण, 49 रजत और 45 कांस्य पदक शामिल हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.