नई दिल्ली, अक्टूबर 12 -- सिलिकॉन वैली ओपन में अभय की जीत से शुरुआत नई दिल्ली। भारत के अभय सिंह ने सिलिकॉन वैली ओपन स्क्वॉश में जीत से शुरुआत की। हालांकि हमवतन वेलावन सेंथिलकुमार और रमित टंडन को अमेरिका के रेडवुड सिटी में चल रहे पीएसए गोल्ड टूर्नामेंट के शुरुआती मैच में हार का सामना करना पड़ा। दुनिया के 29वें नंबर के खिलाड़ी अभय ने शनिवार को मिस्र के करीम एल हैमामी को 12-10, 11-7, 13-11 से हराया। अब 1,30,500 डॉलर पुरस्कार राशि के दूसरे दौर में उनका सामना फ्रांस के नौवें नंबर के खिलाड़ी विक्टर कोयूईन से होगा। सेंथिलकुमार को मिस्र के करीम एल टोरके से 3-11, 5-11, 9-11 जबकि टंडन को हंगरी के बलाज्स फरकास से पांच सेट में हार मिली। फरकास ने 12-10, 5-11, 5-11, 11-9, 11-8 से जीत हासिल की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.