नई दिल्ली, जनवरी 6 -- स्क्वॉश : अनाहत ब्रिटिश जूनियर ओपन खिताब के करीब लंदन। शीर्ष वरीयता प्राप्त भारतीय खिलाड़ी अनाहत सिंह ब्रिटिश जूनियर ओपन स्क्वॉश में महिला एकल के अंडर-19 वर्ग के फाइनल में पहुंच गई हैं। 17 वर्षीय खिलाड़ी अनाहत ने बर्मिंघम विश्वविद्यालय में सेमीफाइनल में मिस्र की मलिका अल कराक्सी को सिर्फ 28 मिनट में 11-8, 11-7, 11-9 से आसानी से पराजित कर दिया। अब तक 12 पीएसए टूर खिताब जीतने वाली अनाहत का सामना फाइनल में यूरोपीय जूनियर चैंपियन और दूसरी वरीयता प्राप्त फ्रांस की लॉरेन बाल्टायन से होगा। अनाहत ब्रिटिश जूनियर ओपन में सभी आयु वर्गों में नौवीं बार फाइनल में पहुंची हैं। उनका लक्ष्य 2005 में जोशना चिनप्पा के बाद इस प्रतियोगिता में अंडर-19 खिताब जीतने वाली दूसरी भारतीय बनना है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टें...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.