नई दिल्ली, फरवरी 2 -- सैफ अंडर-19 महिला चैंपियनशिप में भारत हारा पोखरा (नेपाल)। भारतीय अंडर-17 महिला राष्ट्रीय फुटबॉल टीम को सोमवार को सैफ अंडर-19 महिला चैंपियनशिप 2026 में बांग्लादेश के खिलाफ 0-2 से शिकस्त का सामना करना पड़ा। यहां पोखरा रंगशाला स्टेडियम में खेले गए मैच में बांग्लादेश के लिए दोनों गोल पहले हाफ में अर्पिता बिश्वास (29वें मिनट) और अल्पी अख्तर (40वें मिनट) ने दागे। भारत की टीम अधिक आयु वर्ग के टूर्नामेंट 'अंडर-19 चैंपियनशिप' में हिस्सा ले रही है जिससे एएफसी अंडर-17 महिला एशिया कप की तैयारी कर सके। भारतीय टीम ने अपने पहले मैच में नेपाल को 1-0 हराया था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...