नई दिल्ली, जनवरी 19 -- सेनेगल बना अफ्रीका कप ऑफ नेशंस चैंपियन रबात (मोरक्को)। सेनेगल ने अतिरिक्त समय में पेप गुये के गोल से मेजबान मोरक्को को 1-0 से हराकर अफ्रीका कप ऑफ नेशंस फुटबॉल टूर्नामेंट का खिताब जीत लिया। सेनेगल ने दूसरी बार खिताब जीता है। इससे पहले वह 2021 में चैंपियन बना था। तनावपूर्ण परिस्थितियों में खेले गए फाइनल में एक समय प्रशंसक सुरक्षाकर्मियों से भिड़ गए थे। इससे 14 मिनट तक खेल नहीं हो सका। खेल शुरू होने पर सेनेगल के एडुआर्ड मेंडी ने ब्राहिम डियाज की पेनाल्टी को बचा लिया। फिर गुये ने अतिरिक्त समय के चौथे मिनट में विजयी गोल दागा। मेजबान मोरक्को की हार के कारण 69,500 दर्शकों की क्षमता वाला प्रिंस मौले अब्देललाह स्टेडियम अंतिम सीटी बजते ही खाली होने लगा और सेनेगल के खिलाड़ियों को ट्रॉफी उठाते हुए देखने को बहुत कम लोग बचे थे।
...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.