नई दिल्ली, फरवरी 9 -- सूर्या की कप्तानी ने काम आसान किया : गंभीर नई दिल्ली। भारत के मुख्य कोच गौतम गंभीर ने सूर्यकुमार यादव की 'संयमित नेतृत्व क्षमता' की तारीफ की है। उन्होंने कहा है कि टी-20 प्रारूप में कप्तान के तौर पर वह सभी कसौटी पर खरे उतरते हैं और इससे उनका दबाव भरा काम आसान हो जाता है। एक छोटे वीडियो में गंभीर ने कहा कि मौजूदा विश्व कप में सूर्यकुमार जैसे आक्रामक बल्लेबाज का कप्तान होना भारत के लिए सौभाग्य की बात है। गंभीर ने कहा, वह लोगों के लिए एक बेहतरीन कप्तान है, यह सिर्फ इसलिए नहीं कि वह मैदान पर क्या करता है, या बल्लेबाज के रूप में कैसा है, या उसके शॉट्स कैसे हैं। कोच के तौर पर कभी-कभी आपके दिमाग में कई बातें होती हैं, पर जब आप जानते हैं कि सूर्यकुमार माहौल को शांत बनाए रखेंगे, जैसा किसी भी कोच का सपना होता है, तो बहुत कुछ आ...