नई दिल्ली, जनवरी 29 -- सूरमा हॉकी क्लब हॉकी इंडिया लीग के सेमीफाइनल में राउरकेला। जेएसडब्ल्यू सूरमा हॉकी क्लब ने बुधवार को श्राची राढ़ बंगाल टाइगर्स को पेनाल्टी शूटआउट में 3-0 से हराकर हॉकी इंडिया लीग के सेमीफाइनल में प्रवेश किया। दोनों टीमें 60 मिनट के निर्धारित समय तक 1-1 से बराबरी पर थीं। फिर शूटआउट का सहारा लिया गया। गुरजंत सिंह (10वें मिनट) ने खेल की शुरुआत में सूरमा को बढ़त दिलाई जबकि जुगराज सिंह (56वें मिनट) ने अंतिम क्वार्टर में टाइगर्स को बराबरी दिला दी। शूटआउट में सूरमा हॉकी क्लब के हरमनप्रीत, विवेक सागर प्रसाद और विक्टर वेगनेज ने गोल किए जबकि उसके गोलकीपर विंसेंट वानाश ने तीन शानदार बचाव करके जीत में अहम भूमिका निभाई। बंगाल टाइगर्स और हैदराबाद तूफांस ने पहले ही सेमीफाइनल में स्थान पक्का कर लिया था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.