नई दिल्ली, दिसम्बर 6 -- सुपर कप : ईस्ट बंगाल-एफसी गोवा में खिताबी भिड़ंत फतोर्दा। कोलकाता की बड़ी टीम ईस्ट बंगाल रविवार को फतोर्दा के जेएलएन स्टेडियम में सुपर कप फुटबॉल 2025-26 के फाइनल में मौजूदा चैंपियन एफसी गोवा से भिड़ेगी। मुकाबला रविवार शाम 7:30 बजे शुरू होगा। दोनों टीमें आखिरी बार इस साल की शुरुआत में इंडियन सुपर लीग में भिड़ी थीं, जहां गोवा ने ईस्ट बंगाल को 1-0 से हराया था। कुल मिलाकर, दोनों टीमें सभी फुटबॉल टूर्नामेंट में 11 बार भिड़ चुकी हैं, जिनमें गोवा सात बार और ईस्ट बंगाल दो बार जीता जबकि दो मैच ड्रॉ रहे हैं। एफसी गोवा तीसरे सुपर कप खिताब की तलाश में है जबकि ईस्ट बंगाल 2024 के अपने एकमात्र खिताब में एक और ट्रॉफी जोड़ना चाहता है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...