नई दिल्ली, मई 1 -- सुदीरमन कप : जीत के साथ भारत का अभियान खत्म शियामेन (चीन)। भारत ने सुदीरमन कप फाइनल्स में अपने अंतिम ग्रुप डी मैच में इंग्लैंड को 3-2 से हराकर सांत्वना भरी जीत दर्ज की। भारत पहले डेनमार्क और फिर इंडोनेशिया से 1-4 के समान अंतर से हारकर क्वार्टर फाइनल की दौड़ से बाहर हो गया था। गुरुवार को इंग्लैंड के खिलाफ मुकाबले में अनुपमा उपाध्याय ने मिउ लिन नगन को 21-12, 21-16 से हराया। फिर सतीश कुमार करुणाकरण को हैरी हुआंग को 18-21, 22-20, 21-13 से हरा भारत को 2-0 की बढ़त दिलाई। महिला युगल में तनीषा क्रास्टो और श्रुति मिश्रा ने लिजी टोलमैन और एस्टेले वान की को 21-17, 21-17 से मात देकर भारत की जीत पक्की कर दी। हालांकि पुरुष युगल मैच में हरिहरन अम्साकरुनन और रुबन कुमार तथा मिश्रित युगल में करुणाकरण और क्रैस्टो की भारतीय जोड़ी हार गई।
...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.