नई दिल्ली, फरवरी 13 -- राष्ट्रीय खेल देहरादून। महाराष्ट्र के जैश अमित मोदी ने राष्ट्रमंडल खेलों के पदक विजेता जी सत्यन को हराकर बड़ा उलटफेर करते हुए गुरुवार को राष्ट्रीय खेलों की टेबल टेनिस स्पर्धा का स्वर्ण पदक जीत लिया। जैश ने शानदार वापसी करते हुए फाइनल में तमिलनाडु के सत्यन को 7-11, 6-11, 11-7, 11-8, 14-12, 6-11, 11-6 से हराया। सत्यन ने 2022 राष्ट्रमंडल खेलों में एकल में कांस्य और टीम स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता था। महिलाओं के एकल वर्ग में तमिलनाडु की सेलेना दीप्ति सेल्वाकुमार महाराष्ट्र की स्वस्तिका घोष को 11-7, 11-2, 6-11, 7-11, 8-11, 11-7, 11-9 से हराकर चैंपियन बनी। मिश्रित युगल में पश्चिम बंगाल के अनिर्बाण घोष और अयहिका मुखर्जी ने महाराष्ट्र के चिन्मय सोमैया और रीत टी को 10-12, 6-11, 11-7, 11-8, 11-2 से मात दी।
हिंदी हिन्दुस्तान ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.