नई दिल्ली, जनवरी 4 -- श्राची बंगाल टाइगर्स ने रांची रॉयल्स को 1-0 से हराया रांची। ऑगस्टिना गोरजेलानी (37वें मिनट) के गोल की मदद से श्राची बंगाल टाइगर्स ने रविवार को यहां महिला हॉकी इंडिया लीग में रांची रॉयल्स पर 1-0 से जीत दर्ज की। इस जीत के साथ, बंगाल टाइगर्स की टीम अंक तालिका में दूसरे स्थान पर पहुंच गई। रांची रॉयल्स लगातार दो जीत के बाद इस मुकाबले में आत्मविश्वास से भरी हुई थी लेकिन ऑगस्टिना ने पेनाल्टी कॉर्नर पर टूर्नामेंट में चौथा गोल करके अपनी टीम को 1-0 बढ़त दिलाई जो निर्णायक रही। श्राची की टीम ने अब तक चार मैच में पांच गोल किए हैं हालांकि उसे खिलाफ आठ गोल हुए हैं। अब टीम का सामना मंगलवार को एसजी पाइपर्स से होगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.