नई दिल्ली, दिसम्बर 21 -- शौर्य ने कटाया एशियाई टूर 2026 सत्र का टिकट हुआ हिन (थाईलैंड)। भारत के उभरते गोल्फर शौर्य भट्टाचार्य फिनिशिंग में लड़खड़ा गए, फिर भी एशियाई टूर के क्वालिफाइंग स्कूल के अंतिम चरण में दूसरे स्थान पर रहकर एशियाई टूर 2026 सत्र के लिए खेलने का अधिकार हासिल करने में कामयाब रहे। 22 वर्षीय भट्टाचार्य जीत की ओर बढ़ते दिख रहे थे। पर आखिरी सात होल में तीन बोगी कर बैठे जिससे वह दो बार के एशिया-पैसिफिक अमेच्योर चैंपियन लिन युक्सिन से एक शॉट से हार गए। युक्सिन (67) ने कुल 16-अंडर का स्कोर किया और भट्टाचार्य (72) 15-अंडर के स्कोर से दूसरे स्थान पर रहे। देश के तीन अन्य गोल्फर राशिद खान, अजीतेश संधू और शुभम जगलान ने भी शीर्ष 35 में जगह बनाकर अगले सत्र में खेलने का अधिकार हासिल किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्ट...