नई दिल्ली, अप्रैल 21 -- रुद्रांक्ष पाटिल-आर्या बोर्से की जोड़ी को रजत पदक लीमा। भारत के रुद्रांक्ष पाटिल और आर्या बोर्से की जोड़ी ने विश्व कप निशानेबाजी में मिश्रित 10 मीटर एयर राइफल स्पर्धा में सोमवार को रजत पदक जीत लिया। फाइनल में भारतीय जोड़ी नॉर्वे के जोन-हर्मन हेग और जनेट हेग डुएस्टाड से 17-11 से हार गई। यह इस सत्र में उनका लगातार दूसरा विश्व कप पदक है। चीन के वांग जीफेई और सॉन्ग बूहान की जोड़ी को कांस्य पदक मिला। रुद्रांक्ष और आर्या ने इसी महीने की शुरुआत में निशानेबाजी ब्यूनस आयर्स भी रजत पदक जीता था। अर्जुन ने शनिवार को 10 मीटर एयर राइफल व्यक्तिगत स्पर्धा में रजत पदक जीता था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.