नई दिल्ली, फरवरी 4 -- शुअर्ड मारिने का महिला हॉकी टीम में एकजुटता पर जोर नई दिल्ली। भारतीय महिला हॉकी टीम के मुख्य कोच शुअर्ड मारिने ने टीम में बेहतरीन तालमेल बनाने के साथ पूरी टीम में एकजुटता और फिटनेस स्टैंडर्ड बढ़ाने के महत्व पर जोर दिया है। चार साल के ब्रेक के बाद दिसंबर 2025 में फिर महिला कोच बने नीदरलैंड्स के दिग्गज कोच ने बुधवार को साइ को बताया, हमारी पहली प्राथमिकता फिटनेस हमारे लिए बहुत जरूरी है। साथ ही हमारा फोकस एक साथ आने और मजबूत यूनिट के तौर पर काम करने पर है। महिला टीम की नजरें फिलहाल हैदराबाद में 8-14 मार्च तक होने वाले महिला विश्व कप क्वालिफायर, एशियाई खेल 2026 पर हैं। मारिने ने कहा, मैं पहले के कुछ खिलाड़ियों को जानता हूं, लेकिन अब सभी को नहीं जानता। हमारे लिए यह जरूरी है कि हम इंडिविजुअल लेवल पर काम करें और समझें कि हर ...