नई दिल्ली, दिसम्बर 29 -- शान मसूद ने बनाया सबसे तेज दोहरे शतक का रिकॉर्ड कराची। पाकिस्तान के टेस्ट कप्तान शान मसूद ने 177 गेंद पर दोहरा शतक पूरा करके प्रथम श्रेणी क्रिकेट में किसी पाकिस्तानी बल्लेबाज के सबसे तेज दोहरे शतक का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। इस तरह उन्होंने दिग्गज बल्लेबाज इंजमाम उल हक का तीन दशक पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया। मसूद ने प्रेसिडेंट्स कप विभागीय टूर्नामेंट के पहले दिन सुइ नॉर्दर्न गैस की तरफ से सहार एसोसिएट्स के खिलाफ यह उपलब्धि हासिल की। पूर्व कप्तान इंजमाम ने 1992 में इंग्लैंड के दौरे में 188 गेंदों में दोहरा शतक बनाया था। पहले दिन का खेल समाप्त होने तक मसूद 185 गेंदों पर 212 रन पर नाबाद थे। हालांकि पाकिस्तान में सबसे तेज दोहरा शतक बनाने का रिकॉर्ड अब भी भारत के विरेन्दर सहवाग के नाम है, जिन्होंने 2006 में लाहौर टेस्...