नई दिल्ली, जुलाई 16 -- भारत 10 फिडे ट्रेनर सेमिनार की मेजबानी करेगा नई दिल्ली। अखिल भारतीय शतरंज महासंघ (एआईसीएफ) इस साल 10 और जनवरी 2026 में एक फिडे ट्रेनिंग सेमिनार की मेजबानी करेगा। सेमिनार का उद्देश्य भारतीय शतरंज प्रशिक्षकों को सभी स्तरों की उभरती प्रतिभाओं को प्रशिक्षित करने के लिए सशक्त बनाना है। इसकी शुरुआत अगस्त में विजयवाड़ा में होगी और अंतिम सेमिनार जनवरी 2026 में रांची में होगा। देश के अन्य शहरों में भी सेमिनार का आयोजन किया जाएगा। द्रोणाचार्य पुरस्कार विजेता आरबी रमेश, भारतीय टीम के मुख्य कोच एन श्रीनाथ, भारतीय महिला टीम के मुख्य कोच अभिजीत कुंटे, ग्रैडमास्टर प्रवीण थिप्से और ग्रैंडमास्टर तेजस बाकरे जैसे शीर्ष भारतीय कोच ने इन सेमिनार में कोच के रूप में अपनी भागीदारी की पुष्टि की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस...