नई दिल्ली, नवम्बर 17 -- शतरंज विश्व कप : अर्जुन ने काले मोहरों से ड्रॉ खेला पणजी। अगले साल कैंडिडेट्स टूर्नामेंट के लिए क्वालीफाई करने की कोशिश में जुटे भारत के शीर्ष वरीयता प्राप्त खिलाड़ी अर्जुन एरिगेसी ने फिडे शतरंज विश्व कप के क्वार्टर फाइनल के पहले मैच में सोमवार को चीन के वेइ यि से ड्रॉ खेला। वहीं जर्मनी के अलेक्जेंडर डोंचेंको के लिए मुश्किलें खड़ी होती दिख रही हैं क्योंकि नोदिरबेक याकुबोएव ने सफेद मोहरों से पहला मुकाबला जीता। अगर वह दूसरा मुकाबला ड्रॉ कराते हैं तो सेमीफाइनल में पहुंच जाएंगे। अर्जुन ने शुरुआत अच्छी की और लय बनाए रखी। दोनों खिलाड़ियों ने 31 चालों के बाद ड्रॉ पर सहमति जताई। उज्बेकिस्तान के जावोखिर सिंदारोव ने मैक्सिको के जोस एडुआर्डो मार्तिनेज से ड्रॉ खेला। वहीं अमेरिका के सैमुअल शैंकलैंड और रूस के आंद्रेइ एसिपेंको का...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.