नई दिल्ली, अक्टूबर 12 -- शंघाई मास्टर्स : वेलेंटिन ने खिताब जीत इतिहास रचा शांघाई। क्वालीफाइंग दौर से फाइनल तक का सफर तय करने वाले वेलेंटिन वाशरो शंघाई मास्टर्स चैंपियन बन गए हैं। उन्होंने रविवार को अपने चचेरे भाई आर्थर रिंडरनेच को 4-6, 6-3, 6-3 से हराकर खिताब पर कब्जा कर लिया। विश्व रैंकिंग में 204वें स्थान पर काबिज 26 साल के वाशरो एटीपी मास्टर्स 1000 के इतिहास में सबसे कम रैंकिंग वाले विजेता हैं। वह एटीपी मास्टर्स 1000 स्तर का खिताब जीतने वाले मोनाको के पहले खिलाड़ी भी हैं। वाशरो ने सेमीफाइनल में 24 बार के ग्रैंड स्लैम चैंपियन दिग्गज नोवाक जोकोविच को हराया था जबकि रिंडरनेच ने चार ग्रैंड स्लैम का फाइनल खेलने वाले दानिल मेदवेदेव को शिकस्त दी थी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.