नई दिल्ली, फरवरी 8 -- नई दिल्ली, हिन्दुस्तान ब्यूरो। पूर्व भारतीय कप्तान सौरव गांगुली पाकिस्तान के भारत के विश्व कप मुकाबले का बहिष्कार करने के फैसले से हैरान हैं। उन्होंने रविवार को कहा कि हर मैच की अहमियत होती है। मैं पाक के विश्व कप से पीछे हटने से सच में हैरान हूं। वैसे भी पाक को अपने मैच श्रीलंका में खेलने हैं। आप विश्व कप जीतने आते हैं। हर अंक बहुत अहम होता है। वैश्विक टूर्नामेंट में आपको एक अंक गंवाना ही भारी पड़ सकता है। आप ऐसा नहीं कर सकते। मैं थोड़ा हैरान हूं। लेकिन यह उनका फैसला है। गांगुली ने भारत कोरपोरेट प्रीमियर लीग (बीसीपीएल) के चौथे सत्र के मौके पर टीम इंडिया की आक्रामक बल्लेबाजी का समर्थन करते हुए कहा कि यह तरीका आधुनिक टी-20 क्रिकेट का एक स्वाभाविक नतीजा है। उन्होंने कहा, फटाफट क्रिकेट यही है। आपको लगातार हिट करते रहना ...