नई दिल्ली, फरवरी 24 -- विश्व कप : सेमीफाइनल, फाइनल की टिकट बिक्री शुरू नई दिल्ली। आईसीसी पुरुष टी 20 विश्व कप 2026 के सेमीफाइनल और फाइनल के टिकटों की बिक्री मंगलवार शाम से शुरू हो गई। प्रशंसक 4 मार्च को होने वाले पहले सेमीफाइनल, 5 मार्च को दूसरे सेमीफाइनल और 8 मार्च को फाइनल के लिए सीटें बुक कर सकेंगे। पहला सेमीफाइनल मैच या तो कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम (पाक पहुंचा तो) या कोलकाता के ईडन गार्डंस में होगा जबकि दूसरा सेमीफाइनल मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में होगा। फाइनल अहमदाबाद में खेला जाएगा। लेकिन अगर पाक फाइनल में पहुंचा तो मुकाबला कोलंबो में होगा। सभी टिकट टिकट्सडॉटटी20 वर्ल्डकपडॉटकॉम पर उपलब्ध होंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...