नई दिल्ली, दिसम्बर 30 -- विश्व कप : रिकॉर्ड 15 करोड़ टिकट आवेदन मिले जेनेवा। फुटबॉल की शीर्ष विश्व संस्था फीफा को 2026 में होने वाले विश्व कप के लिए 15 करोड़ से ज्यादा टिकट आवेदन मिले हैं। यह विश्व कप टिकटिंग का रिकॉर्ड बन गया ह2। 200 से ज्यादा देशों और क्षेत्रों के फैंस ने 11 दिसंबर को रैंडम सिलेक्शन ड्रॉ टिकटिंग चरण शुरू होने के बाद फीफा.कॉम /टिकट प्लेटफॉर्म पर रिक्वेस्ट की। यह फेज 13 जनवरी, 2026 को खत्म होगा। फीफा ने कहा कि यह डिमांड 1930 से अब तक इस प्रतियोगिता के सभी 22 संस्करण के कुल 964 मैचों में आए दर्शकों की कुल संख्या से 3.4 गुना ज्यादा है।विश्व कप 11 जून को शुरू होगा, जो कनाडा, मैक्सिको और संयुक्त राज्य अमेरिका के 16 शहरों में होगा। रिकॉर्ड 48 टीमों के बीच कुल 104 मैच खेले जाएंगे। फाइनल 19 जुलाई को खेला जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान ...