नई दिल्ली, जून 12 -- लंदन। विम्बलडन के एकल विजेताओं को इस बार करीब 35 करोड्र रुपये (3 मिलियन पाउंड) की इनामी राशि मिलेगी। ऑल इंग्लैंड क्लब के अधिकारियों ने गुरुवार को बताया कि कुल इनामी राशि करीब 623 करोड़ (53.5 मिलियन पाउंड) होगी। इसमें सात प्रतिशत का इजाफा किया गया है। यह 10 साल पहले इस 'ग्रास-कोर्ट' ग्रैंड स्लैम में प्रतियोगियों मिलने वाली राशि से दोगुना है। ऑल इंग्लैंड क्लब के अध्यक्ष डेबोरा जेवांस ने कहा, हमें इस बात पर बहुत गर्व है कि पिछले 10 वर्षों में हमने पुरस्कार राशि में बहुत बड़ी बढ़ोतरी की है। हमने इस वर्ष पिछले आयोजन की तुलना में लगभग सात प्रतिशत की बढ़ोतरी की है। इस साल के पुरुष और महिला वर्ग के विजेताओं को पिछले साल के पुरस्कारों की तुलना में 11.1% अधिक राशि मिलेगी। एकल के पहले दौर में हारने वाले खिलाड़ियों को लगभग 76 लाख...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.