नई दिल्ली, जनवरी 5 -- विजय हजारे के बचे मैचों में अय्यर मुंबई के कप्तान मुंबई। भारतीय बल्लेबाज श्रेयस अय्यर को सोमवार को विजय हजारे ट्रॉफी के बचे मुकाबलों के लिए मुंबई का कप्तान नियुक्त किया गया है क्योंकि नियमित कप्तान शार्दुल ठाकुर चोट के कारण बाहर हो गए हैं। छठे दौर में अय्यर मंगलवार को हिमाचल के खिलाफ और 8 जनवरी को पंजाब के खिलाफ मैच में मुंबई की अगुआई करेंगे। अय्यर भी लंबे समय तक चोट के कारण बाहर रहने के बाद वापसी कर रहे हैं। पिछले साल अक्तूबर में सिडनी में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे वनडे मैच के दौरान उन्हें स्प्लीन (तिल्ली) में चोट लगी थी और अंदरूनी रक्तस्राव हुआ था। एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय मुकाबलों के लिए भारत के उप कप्तान अय्यर को न्यूजीलैंड के खिलाफ वडोदरा में 11 जनवरी से शुरू हो रही तीन मैच की सीरीज के लिए राष्ट्रीय टीम में शामिल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.