नई दिल्ली, जनवरी 8 -- विक्रम राठौड़ बने श्रीलंका के बल्लेबाजी कोच कोलंबो। श्रीलंका ने भारत और श्रीलंका में होने वाले पुरुष टी-20 विश्व कप से पहले विक्रम राठौड़ को बल्लेबाजी कोच के तौर पर टीम में शामिल किया है। श्रीलंका क्रिकेट (एसएलसी) की एक रिलीज में गुरुवार को कहा गया है कि यह नियुक्ति मुख्य रूप से टीम को इस बड़े टूर्नामेंट के लिए तैयार करने पर फोकस करेगी। श्रीलंका के साथ राठौड़ का कार्यकाल 18 जनवरी से 10 मार्च तक चलेगा। श्रीलंका विश्व कप के ग्रुप बी में आयरलैंड, जिम्बाब्वे, ऑस्ट्रेलिया और ओमान के साथ है। टीम 8 फरवरी को कोलंबो में आयरलैंड के खिलाफ अपना अभियान शुरू करेगी। राठौड़ सितंबर 2019 से जुलाई 2024 तक भारतीय पुरुष टीम के बल्लेबाजी कोच के पद पर थे। वह अभी आईपीएल में राजस्थान रॉयल्स के लीड सहायक कोच भी हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.