नई दिल्ली, फरवरी 20 -- वनडे सीरीज के लिए बांग्लादेश का दौरा करेगा पाक कराची। पाकिस्तान क्रिकेट टीम 2027 वनडे विश्व कप की तैयारी के लिए अगले महीने बांग्लादेश में तीन मैचों की वनडे सीरीज खेलेगी। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने शुक्रवार को घोषणा की कि मैच 11, 13 और 15 मार्च को ढाका के शेरे बांग्ला स्टेडियम में खेले जाएंगे। पाकिस्तानी टीम ने जुलाई 2025 में टी-20 सीरीज के लिए बांग्लादेश का दौरा किया था जिसमें उसे पराजय मिली थी। पाकिस्तान को इस साल दो टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए भी बांग्लादेश दौरा करना है। ये टेस्ट आईसीसी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप का हिस्सा हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.