नई दिल्ली, जनवरी 11 -- ला लिगा : विलारियाल ने एल्वेस को हराया बार्सिलोना। अल्बर्टो मोलेइरो के शानदार खेल से विलारियाल ने स्पेन की शीर्ष घरेलू फुटबॉल लीग-ला लिगा में एल्वेस को 3-1 से हरा दिया। इस 22 वर्षीय खिलाड़ी ने मध्यांतर के बाद मैच का पहला और सत्र का अपना आठवां गोल दागा। स्ट्राइकर गेरार्ड मोरेनो ने 55वें मिनट में घरेलू टीम की बढ़त दोगुनी कर दी। फिर मोलेइरो ने दो डिफेंडरों के बीच से सटीक पास निकाल जॉर्जिया के स्ट्राइकर जॉर्जेस मिकाउताद्जे के लिए मौका बनाया जिन्होंने टीम को 3-0 से आगे कर दिया। एल्वेस का एकमात्र गोल टोनी मार्टिनेज ने 85वें मिनट में किया। विलारियाल में अब तालिका पर शीर्ष पर काबिज बार्सिलोना से आठ अंक और दूसरे स्थान पर मौजूद रियल मैड्रिड से चार अंक कम हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा...