नई दिल्ली, जनवरी 16 -- इंडिया ओपन नई दिल्ली, हिन्दुस्तान ब्यूरो। लंबी रैलियां इनमें से एक 56 शॉट की और नेट पर तेज शॉट। क्रॉस-कोर्ट स्मैश सब कुछ था शुक्रवार को भारतीय खिलाड़ी लक्ष्य सेन और चीनी ताइपे के लिन चुन यी के क्वार्टर फाइनल मुकाबले में। राष्ट्रमंडल खेलों के चैंपियन लक्ष्य दमदार खेल दिखाने के बावजूद 12वें नंबर के खिलाड़ी लिन से एक घंटे आठ मिनट में 21-17 13-21 18-21 से हार गए। इसके साथ ही इंडिया ओपन बैडमिंटन में भारतीय चुनौती खत्म हो गई। दोनों खिलाड़ियों ने थका देने वाले तीन गेम में एक-दूसरे के सयंम और सटीकता की परीक्षा ली। लिन का सामना अब सेमीफाइनल में कनाडा के विक्टर लाई से होगा जिन्होंने चीनी ताइपे के ची यू जेन को 21-18, 17-21, 21-15 से हराया। अन्य मुकाबलों में सिंगापुर के लोह कीन यू ने थाईलैंड के कुनलावत विदितर्सन को 14-21, 21-15...