नई दिल्ली, फरवरी 5 -- रुतुजा युगल क्वार्टर फाइनल में उलटफेर का शिकार मुंबई। शीर्ष वरीय रुतुजा भोसले और पेंगटार्न प्लिप्यूच की जोड़ी गुरुवार को मुंबई ओपन डब्ल्यूटीए 125के सीरीज से बाहर हो गई। गुरुवार को युगल क्वार्टर फाइनल में उन्हें निकोल फोसा ह्यूर्गो और मनंचया सवांगकेव से टाईब्रेकर में 4-6, 6-1 (11-9) से उलटफेर भरी हार झेलनी पड़ी। इससे पहले चीन की फांगरान टियान ने चौथी वरीय हैने वैंडविंकेल को ढाई घंटे चले मुकाबले में 2-6, 6-4, 6-4 से हराकर क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई। थाईलैंड की लानलाना तारारुडी ने दक्षिण कोरिया की पार्क सो-ह्यून पर 3-6, 6-3, 6-0 से जीत हासिल की। सातवीं वरीय लिली टैगर ने जापान की एरी शिमिजु पर 6-2, 6-2 से जीत दर्ज की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...