नई दिल्ली, जनवरी 11 -- रिकेल्टन के सैकड़े से एमआई केपटाउन जीता जोहानिसबर्ग। रेयान रिकेल्टन की नाबाद 113 रन की पारी से एमआई केपटाउन ने एसए20 लीग में जॉबर्ग सुपर किंग्स को 36 रन से हरा दिया। रिकेल्टन ने 60 गेंद में आठ चौके और नौ छक्के जड़े। वह इस लीग में दो शतक लगाने वाले पहले बल्लेबाज बन गए। उन्होंने रासी वेन डर डुसेन (65 रन) के साथ पहले विकेट के लिए 10.2 ओवर में 129 रन की साझेदारी कर टीम को तीन विकेट 234 रन तक पहुंचाया। इसके बाद जॉर्ज लिंडे (दो विकेट) और कैगिसो रबाडा (दो विकेट) की कसी हुई गेंदबाजी ने सुपर किंग्स को पांच विकेट पर 198 रन पर रोक दिया। लीग में मुंबई सात मैच में दूसरी जीत से कुल 10 अंक लेकर पांचवें स्थान पर है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...