नई दिल्ली, जनवरी 22 -- रिकेल्टन, स्टब्स दक्षिण अफ्रीका की विश्व कप टीम में जोहानसबर्ग। रेयान रिकेल्टन और ट्रिस्टन स्टब्स को अगले महीने श्रीलंका और भारत में होने वाले टी-20 विश्व कप के लिए दक्षिण अफ्रीका की टीम में शामिल किया गया है। क्रिकेट दक्षिण अफ्रीका (सीएसए) ने गुरुवार को यह घोषणा की। लुंगी एनगिडी ने बुधवार को सनराइजर्स ईस्टर्न केप के खिलाफ क्वालीफायर में प्रिटोरिया कैपिटल्स के लिए अपने ओवरों का सिर्फ आधा हिस्सा फेंका और फिर पट्टी बंधी टांग के साथ मैदान छोड़ दिया। ऐसा माना जा रहा है कि विश्व कप तक एनगिडी ठीक हो जाएंगे। टीम : एडेन मार्करम (कप्तान), कॉर्बिन बॉश, डेवाल्ड ब्रेविस, क्विंटन डिकॉक, मार्को यानसेन, जॉर्ज लिंडे, केशव महाराज, क्वेना मफाका, डेविड मिलर, लुंगी एनगिडी, एनरिक नॉर्टजे, कैगिसो रबाडा, रेयान रिकेल्टन, जेसन स्मिथ, ट्रिस्...