नई दिल्ली, फरवरी 1 -- राष्ट्रीय रोइंग में सर्विसेज और आर्मी का दबदबा पुणे। सर्विसेज स्पोर्ट्स कंट्रोल बोर्ड (एसएससीबी) और आर्मी स्पोर्ट्स कंट्रोल बोर्ड (एएससीबी) ने पुणे में आर्मी रोइंग नोड (एआरएन) में सीनियर राष्ट्रीय रोइंग चैंपियनशिप में क्रमशः पहला और दूसरा स्थान हासिल करके दबदबा बनाया और मिशन ओलंपिक के तहत अपनी तैयारियों का शानदार नमूना पेश किया। हाल में आयोजित इस प्रतियोगिता में विभिन्न राज्यों और संगठनों की टीमों ने भाग लिया। अधिकारियों ने बताया कि एसएससीबी और एएससीबी दोनों की पदक विजेता टीमों में आर्मी रोइंग नोड में प्रशिक्षित खिलाड़ी शामिल थे। प्रतियोगिता के समापन समारोह में दक्षिणी कमान के जनरल ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ मुख्य अतिथि थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाश...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.