नई दिल्ली, दिसम्बर 10 -- राष्ट्रीय मुक्केबाजी अब 4 जनवरी से होगी नई दिल्ली। सरकार द्वारा लागू 'प्रदूषण नियंत्रण उपायों' के कारण इलीट पुरुष और महिला राष्ट्रीय मुक्केबाजी के कार्यक्रम में बुधवार को बदलाव किया गया। यह चैंपियनशिप अब ग्रेटर नोएडा के गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय में 4 से 10 जनवरी तक होगी जबकि पहले यह 31 दिसंबर से 6 जनवरी तक होनी थी। उच्चतम न्यायालय ने 19 नवंबर को कमीशन फॉर एयर क्वालिटी मैनेजमेंट से कहा था कि वह दिल्ली-एनसीआर के स्कूलों को नवंबर और दिसंबर में खुले में होने वाली खेल प्रतियोगिताओं को हवा में प्रदूषण के स्तर को ध्यान में रखते हुए 'सुरक्षित महीनों' में टालने का निर्देश देने पर विचार करे। दिल्ली सरकार ने 21 नवंबर को निर्देश जारी किए कि एनसीआर राज्य सरकारें और दिल्ली प्रशासन क्षेत्र में उच्च स्तर के वायु प्रदूषण को देखते ...