नई दिल्ली, दिसम्बर 31 -- राशिद को टी-20 विश्व कप में अफगानिस्तान की कमान काबुल। अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने बुधवार को कहा कि राशिद खान टी-20 विश्व कप में 15 सदस्यीय राष्ट्रीय टीम की कप्तानी करेंगे। कंधे की चोट से उबर चुके नवीन-उल-हक के साथ गुलबदीन नैब भी टीम में लौट आए हैं। अफगानिस्तान ग्रुप डी में न्यूजीलैंड, दक्षिण अफ्रीका, यूएई और कनाडा के साथ है। उसका अभियान 8 फरवरी को चेन्नई में न्यूजीलैंड के खिलाफ शुरू होगा। उससे पहले यह टीम 19 जनवरी से यूएई में वेस्टइंडीज के खिलाफ तीन मैचों की सीरीज खेलेगी। अफगानिस्तान टीम : राशिद खान (कप्तान), नूर अहमद, अब्दुल्ला अहमदजई, सेदिकुल्लाह अटल, फजलहक फारूकी, रहमानुल्लाह गुरबाज, नवीन उल हक, मोहम्मद इशाक, शाहिदुल्लाह कमाल, मोहम्मद नबी, गुलबदीन नैब, अजमतुल्लाह उमरजई, मुजीब उर रहमान, दरवेश रसूल और इब्राहिम ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.