नई दिल्ली, नवम्बर 9 -- रथिका एनएसडब्ल्यू ओपन स्क्वॉश के फाइनल में हारीं सिडनी। भारत की रथिका सुथांथीरा सीलन रविवार को एनएसडब्ल्यू ओपन स्क्वॉश के फाइनल में शीर्ष वरीयता प्राप्त कनाडा की इमान शाहीन से हार गईं। दूसरी वरीय और दुनिया की 180वें नंबर की 24 वर्षीय रथिका ने तीसरा और चौथा गेम जीतकर मुकाबले को रोमांचक बना दिया। हालांकि कनाडा की खिलाड़ी ने निर्णायक गेम में वापसी करते हुए 61 मिनट के मुकाबले में 3-2 से (11-8, 11-3, 4-11, 10-12, 12-10 से) जीत हासिल की। इससे पहले शनिवार को रथिका ने छठी वरीयता प्राप्त न्यूजीलैंड की एम्मा मर्सन को हराकर अपने चौथे पीएसए फाइनल में प्रवेश किया था। स्प्रिंगफील्ड (अमेरिका) में पांचवीं वरीय और दुनिया के 51वें नंबर के वीर चोटरानी ने पीएसए कॉपर टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में विश्व के 32वें नंबर के खिलाड़ी और तीसरे वर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.