नई दिल्ली, फरवरी 4 -- रणजी : सचिन ने खिलाड़ियों को दबाव संभालने के टिप्स दिए मुंबई। महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर ने कर्नाटक के खिलाफ रणजी ट्रॉफी क्वार्टर फाइनल से पहले बुधवार को मुंबई टीम से मुलाकात की। उन्होंने खिलाड़ियों को दबाव संभालने और जीत हासिल करने वाली मानसिकता बनाए रखने पर विचार साझा किए। 42 बार की विजेता मुंबई 6 से 10 फरवरी तक यहां एमसीए-बीकेसी मैदान पर आठ बार की चैंपियन कर्नाटक से भिड़ेगी। मुंबई के कप्तान शार्दुल ठाकुर ने कहा, यह सिर्फ एक प्रेरणादायक बातचीत नहीं थी बल्कि एक तरह से सवाल-जवाब का सत्र था। सभी खिलाड़ियों और संबंधित कोच ने उनसे कई तरह के सवाल पूछे। ये सवाल तैयारी, जीतने की मानसिकता और मुश्किल हालात में दबाव संभालने के बारे में थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...