नई दिल्ली, जुलाई 21 -- यूरोप दौरा : भारत ए पुरुष हॉकी टीम आखिरी मैच हारी आइंडहोवन (नीदरलैंड्स)। भारत ए पुरुष हॉकी टीम ने यूरोप दौरे में अपना अभियान नीदरलैंड्स के खिलाफ 2-8 से हार के साथ समाप्त किया। युवा भारतीय मिडफील्डर राजिंदर सिंह और फॉरवर्ड सेल्वम कार्थी ने रविवार को दौरे के अंतिम मैच में भारत की तरफ से गोल दागे। भारत ए पिछले सप्ताह नीदरलैंड्स के खिलाफ पिछला मैच 0-3 से हार गया था। भारत ए ने 8 जुलाई को दौरा शुरू किया और पांच यूरोपीय टीमों के खिलाफ कुल आठ मैच खेले। टीम ने नीदरलैंड्स और बेल्जियम जैसी कुछ शीर्ष टीमों के साथ प्रतिस्पर्धा करने के लिए तीन शहरों की यात्रा की। कोच शिवेन्द्र सिंह ने कहा, हमारा उद्देश्य अनुकूल परिणाम हासिल करना नहीं बल्कि एक टीम के रूप में सीख और अनुभव हासिल करना था जिसका भविष्य में इन खिलाड़ियों को फायदा मिलेगा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.