नई दिल्ली, फरवरी 3 -- यूपीसीए के चीफ पिच क्यूरेटर शिव कुमार का निधन कानपुर। उत्तर प्रदेश क्रिकेट संघ (यूपीसीए) के चीफ पिच क्यूरेटर शिव कुमार का मंगलवार शाम हृदयगति रुक जाने से निधन हो गया। वह 57 वर्ष के थे। यूपीसीए के पदाधिकारी अहमद अली तालिब ने बताया कि कुमार को शाम करीब चार बजे दिल का दौरा पड़ा जब वह ग्रीन पार्क मैदान पर पिच के निर्माण में व्यस्त थे। उन्हें अस्पताल में ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हे हृदयरोग संस्थान रेफर कर दिया, मगर उसके गेट पर ही उनकी सांसे थम गईं। उनका अंतिम संस्कार बुधवार को उनके गृह जिले बरेली में किया जाएगा। कुमार भारतीय क्रिकेट नियंत्रण बोर्ड (बीसीसीआई) में मध्य क्षेत्र के लिए परामर्श क्यूरेटर की भूमिका भी निभा रहे थे। क्रिकेट जगत की कई हस्तियों ने उनके निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्...