नई दिल्ली, फरवरी 9 -- यह तो शुरुआत है, अभी रास्ता लंबा है : दक्षिणेश्वर बेंगलुरु। भारत के नए डेविस कप हीरो दक्षिणेश्वर सुरेश का कहना है कि देश के लिए उनका शानदार प्रदर्शन 'बस शुरुआत है'। वह पढ़ाई पूरी करने के बाद एटीपी टेनिस टूर पर पूरी तरह से प्रतियोगिता में उतरने की तैयारी कर रहे हैं। वेक फॉरेस्ट युनिवर्सिटी में 'कम्युनिकेशन स्टडीज' की पढ़ाई कर रहे 25 वर्षीय दक्षिणेश्वर मई में डिग्री पूरी करेंगे। सितंबर 2025 में पदार्पण के बाद सिर्फ दो मुकाबलों में दक्षिणेश्वर ने अपने सभी चार मैच जीते हैं। इनमें से तीन जीत उन्हें पिछले सप्ताहांत नीदरलैंड्स के खिलाफ मिलीं। उन्होंने कहा, अभी लंबा रास्ता तय करना है। मैं पढ़ाई पूरी करने अमेरिका जाऊंगा, फिर मई में वापस आकर कार्यक्रम तय करूंगा। एक बार जब तय हो जाएगा तो मैं टूर में शामिल हो जाऊंगा और अगले डेवि...