नई दिल्ली, दिसम्बर 17 -- मोहन बागान पर एएफसी का प्रतिबंध, भारी जुर्माना कोलकाता। एशियाई फुटबॉल परिसंघ (एएफसी) ने बुधवार को देश के शीर्ष क्लब मोहन बागान सुपर जाइंट को तिहरा झटका देते हुए 2025-26 एएफसी चैंपियंस लीग दो से हटने पर उस पर महाद्वीपीय प्रतियोगिता में खेलने से प्रतिबंध और 1,00,729 डॉलर (लगभग 91 लाख रुपये) का जुर्माना लगा दिया। अनुशासनात्मक और आचरण समिति ने फैसला सुनाया कि बागान ने सेपाहान एससी के खिलाफ ग्रुप चरण मैच के लिए ईरान जाने से इनकार के बाद चैंपियंस लीग दो से गलत तरीके से नाम वापस ले लिया इसलिए टीम पर एफसी प्रतियोगिता में एक सत्र का प्रतिबंध लगाया। प्रतिबंधों के तहत 50,000 डॉलर का जुर्माने के साथ उसे एएफसी और सेपाहान को 'नुकसान और क्षति मुआवजे के तौर पर 50,729 डॉलर' का भुगतान का आदेश दिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृत...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.