नई दिल्ली, जुलाई 23 -- मेहता और आडवाणी क्वार्टर फाइनल में, चावला बाहर मनामा (बहरीन)। भारत के दूसरे वरीय आदित्य मेहता ने पाकिस्तान के अहसान रमजान के खिलाफ वापसी करते हुए बुधवार को विश्व 6 रेड स्नूकर चैंपियनशिप के क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली। 'बेस्ट ऑफ सेवन फ्रेम के प्री क्वार्टर फाइनल में मेहता 2-3 से पिछड़ रहे थे लेकिन उन्होंने अगले दो फ्रेम जीत मुकाबला 4-3 से अपने नाम किया। मेहता अब हमवतन मनन चंद्रा से भिड़ेंगे जिन्होंने कतर के अहमद सैफ को 4-2 से हराया। गत चैंपियन कमल चावला को हालांकि 3-2 की बढ़त बनाने के बावजूद राउंड ऑफ 32 मुकाबले में हांगकांग चीन के फुंग क्वोक वेई से 3-4 से शिकस्त का सामना करना पड़ा। राष्ट्रीय चैंपियन पारस गुप्ता और पंकज आडवाणी भी अंतिम आठ में जगह बना चुके हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.