नई दिल्ली, जनवरी 4 -- मेजबान यूपी के आगे बिहार पस्त, तीन सेट में हराया नेशनल वॉलीबाल वाराणसी, वरिष्ठ संवाददाता। सीनियर नेशनल वॉलीबाल प्रतियोगिता में रविवार को मेजबान यूपी ने शानदार आगाज किया। उसने उद्घाटन मैच में बिहार को लगातार तीन सेट में 25-19, 25-19, 25-22 शिकस्त दे दी। यूपी के स्पाइकर्स के तेज शॉट को बिहार के खिलाड़ी संभाल नहीं सके। यूपी की टीम से सेटर एवं मिडिल ब्लॉकर ने भी बढ़िया खेल दिखाया। स्पाइकर्स सूर्यांश तोमर, श्रेयांस सिंह, आदित्य राणा के शानदार खेल ने लोगों को बांधे रखा। दिल्ली की एकतरफा जीत : दिल्ली और पुडुचेरी के बीच हुए मुकाबले में दिल्ली की सर्विस और अटैक का जवाब नहीं था। दिल्ली ने लगातार सेट 25-17, 25-21, 25-12 से जीत दर्ज की। दिल्ली के तेज शॉट और सर्विस के आगे पुडुचेरी के खिलाड़ी असहाय दिखे। एक अन्य मुकाबले में चंडीगढ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.