नई दिल्ली, मार्च 17 -- बीएफआई चुनाव में अध्यक्ष पद के लिए त्रिकोणीय मुकाबला नई दिल्ली। लगातार तीसरी बार अध्यक्ष बनने की कवायद में लगे भारतीय मुक्केबाजी महासंघ (बीएफआई) के मौजूदा प्रमुख अजय सिंह को इस खेल महासंघ के 28 मार्च को होने वाले बहु प्रतीक्षित चुनाव में महासचिव हेमंत कलिता और उपाध्यक्ष राजेश भंडारी की चुनौती का सामना करना होगा। अजय सिंह स्पाइसजेट एयरलाइंस के अध्यक्ष भी हैं। उनके नाम का प्रस्ताव उत्तराखंड मुक्केबाजी संघ ने किया। उनका मुकाबला असम मुक्केबाजी संघ के सचिव कलिता और हिमाचल प्रदेश मुक्केबाजी संघ के अध्यक्ष भंडारी से होगा। सचिव पद के लिए कई उम्मीदवार मैदान में हैं जिनमें उत्तर प्रदेश के प्रमोद कुमार, कर्नाटक के सतीश एन, ओडिशा के अनिल कुमार बोहिदार और निवर्तमान कोषाध्यक्ष दिग्विजय सिंह (मध्य प्रदेश) शामिल हैं। कोषाध्यक्ष पद ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.