नई दिल्ली, जुलाई 8 -- मुंबई के गेंदबाजी कोच बने रहेंगे धवल कुलकर्णी मुंबई। धवल कुलकर्णी मुंबई के गेंदबाजी कोच के रूप में बने रहेंगे जबकि अतुल रानाडे को टीम का सहायक कोच और ब्राविश शेट्टी को बल्लेबाजी कोच नियुक्त किया गया है। मुंबई क्रिकेट संघ (एमसीए) ने मंगलवार को यह घोषणा की। एमसीए ने पहले ही ओंकार साल्वी को मुख्य कोच के रूप में बरकरार रखा था। शेट्टी ने विनीत इंदुलकर की जगह बल्लेबाजी कोच का पद संभाला है, जबकि रानाडे ने ओंकार गुरव की जगह सहायक कोच नियुक्त हुए है। गुरव को इसी तरह की भूमिका में अंडर-23 टीम में भेजा गया है। मुंबई की टीम पिछले घरेलू सत्र में रणजी ट्रॉफी के सेमीफाइनल में पहुंची थी जबकि 2023-24 सत्र में उसने रिकॉर्ड 43वीं बार इस खिताब को अपने नाम किया था। टीम इसके साथ ही ईरानी कप और विजय हजारे ट्रॉफी का चैंपियन बनने में सफल रही...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.