नई दिल्ली, फरवरी 1 -- मुंबई ओपन : प्लिप्यूच ने क्वालीफायर में अंकिता को हराया मुंबई। भारत की अनुभवी टेनिस खिलाड़ी अंकिता रैना मुंबई ओपन (डब्ल्यूटीए 125के सीरीज) के क्वालीफायर से बाहर हो गईं जबकि चार अन्य खिलाड़ी मुख्य ड्रॉ में जगह बनाने में कामयाब रहीं। रविवार को अंकिता को थाईलैंड की पेंगटार्न प्लिप्यूच ने 6-2, 1-6, 6-4 से हराया। जापान की मात्सुदा मिसाकी ने शीर्ष वरीय अर्जेंटीना की निकोल फोसा ह्यूर्गो को 7-5, 6-4 से हराया जबकि पोलैंड की जुजाना पावलिकोव्स्का ने फिनलैंड की अनास्तासिया कुलिकोवा को 6-3, 4-6, 7-6 (7-4) मात दी। क्रिस्टियाना सिदोरोवा ने दिन के आखिरी क्वालीफायर में दूसरी वरीयता प्राप्त यास्मीन कब्बाज पर 6-4, 6-2 से एकतरफा जीत दर्ज की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.