नई दिल्ली, फरवरी 4 -- मुंबई ओपन : क्वार्टर में हारी प्रार्थना-इब्रागिमोवा की जोड़ी मुंबई। भारत की प्रार्थना थोम्बरे और उनकी जोड़ीदार एलेवटीना इब्रागिमोवा बुधवार को मुंबई ओपन डब्ल्यूटीए 125के सीरीज में महिला युगल के क्वार्टर फाइनल में हार गईं। उन्हें पोलिना इआत्सेंको और एलेना प्रिडांकिना की दूसरी वरीय जोड़ी से 1-6, 1-6 से हार का सामना करना पड़ा। टूर्नामेंट में रोमांचक मुकाबले में शीर्ष वरीयता प्राप्त डार्या सेमेनिस्ताजा और लिओलिया जोंज्यां ने अगले दौर में जगह पक्की की। मानंचाया सवांगकाएव और मेई यामागुची भी एकल वर्ग के अगले दौर में पहुंच गईं। शीर्ष वरीय और 2024 की चैंपियन सेमेनिस्ताजा ने एक घंटे 55 मिनट चले मुकाबले में जापान की माई होंटामा पर 6-4, 7-6 से जीत हासिल की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रका...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.