नई दिल्ली, जनवरी 31 -- राष्ट्रीय खेल देहरादून, हिन्दुस्तान ब्यूरो। मणिपुर की स्टार भारोत्तोलक एस बिंद्यारानी देवी (55 किग्रा) ने राष्ट्रीय खेलों की भारोत्तोलन प्रतियोगिता में शुक्रवार को स्नैच में राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाकर स्वर्ण पदक जीता। राष्ट्रमंडल खेलों की रजत पदक विजेता बिंद्यारानी ने स्नैच में अपने अंतिम प्रयास में 88 किग्रा वजन उठाकर मीराबाई चानू का 86 किग्रा का रिकॉर्ड तोड़ा। मीराबाई का पसंदीदा वजन वर्ग हालांकि 49 किग्रा है। उन्होंने कुछ समय के लिए 55 किग्रा में भाग लिया था। बिंद्यारानी का दबदबा क्लीन एवं जर्क में भी जारी रहा, जहां उन्होंने अपने आखिरी प्रयास में 113 किग्रा वजन उठाकर वापसी की। इस तरह से उन्होंने कुल 201 किग्रा वजन उठाया जो उनके राष्ट्रीय रिकॉर्ड 202 किग्रा से सिर्फ एक किलोग्राम कम है। बिंद्यारानी के नाम पर अब इस भार ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.