नई दिल्ली, सितम्बर 12 -- मीनाक्षी ने भारत का पदक पक्का किया लिवरपूल। भारतीय मुक्केबाज मीनाक्षी हुड्डा ने विश्व चैंपियनशिप में शुक्रवार को इंग्लैंड की ऐलिस पंफ्री को हराकर 48 किलोग्राम सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली। इसके साथ ही उन्होंने इस प्रतियोगिता में देश का चौथा पदक पक्का कर दिया। लंबी कद वाली मीनाक्षी ने क्वार्टर फाइनल में अंडर 19 विश्व चैंपियन पंफ्री को जजों के सर्वसम्मत फैसले से हराया। मीनाक्षी ने अपनी लम्बी पहुंच का सही उपयोग करके बैकफुट पर रहते हुए अपनी प्रतिद्वंदी पर करारे मुक्के से लगातार दबाव डाला। उन्होंने पंफ्री को अपने पास पहुंचने का मौका ही नहीं दिया। इस जीत से मीनाक्षी ने कम से कम कांस्य पक्का कर लिया। वह जैस्मिन लैम्बोरिया (57 किग्रा), पूजा रानी (80 किग्रा) नुपूर (80 से अधिक किग्रा) के साथ सेमीफाइनल में पहुंचकर भारत के ल...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.