नई दिल्ली, फरवरी 11 -- मार्श पहले मैच से बाहर, स्मिथ टीम में शामिल कोलंबो। ऑस्ट्रेलियाई कप्तान मिचेल मार्श इस हफ्ते के शुरू में ट्रेनिंग में हुई 'ग्रोइन' की तकलीफ के कारण आयरलैंड के खिलाफ विश्व कप के शुरुआती मैच से बाहर हो गए हैं। उनकी जगह स्टीव स्मिथ को टीम में लिया गया है। ट्रेविस हेड टीम की अगुआई कर रहे हैं। 'स्टैंडबाय' स्टीव स्मिथ ने एक साल से कोई टी-20 अंतरराष्ट्रीय नहीं खेला है, लेकिन इस प्रारूप में अच्छी फॉर्म में हैं। वह श्रीलंका जाकर वहां के माहौल से तालमेल बिठाने के लिए तैयारी करेंगे। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के बयान में कहा गया, मिचेल मार्श को लगातार दर्द और बेचैनी हो रही है। चोट की वजह से उन्हें 'टेस्टिकुलर' रक्तस्राव हुआ है। उन्हें आराम और रिहैबिलिटेशन की जरूरत होगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.