नई दिल्ली, जुलाई 13 -- महिला यूरोपीय फुटबॉल में पोलैंड की पहली जीत लुसर्ने (स्विट्जरलैंड)। पोलैंड ने शनिवार को महिला यूरोपीय फुटबॉल चैंपियनशिप में पहली जीत दर्ज की। उसने अपने अंतिम ग्रुप मैच में डेनमार्क को 3-2 से हरा दिया। पहली बार टूर्नामेंट में खेल रहे पोलैंड के लिए स्पेन में जन्मीं नतालिया पेडिला ने 13वें मिनट में प्रतियोगिता का पहला गोल दागा। पांच मिनट बाद कप्तान पर्निले हार्डर ने स्कोर 2-0 कर दिया। डेनमार्क के लिए जेनी थॉमसेन ने पहले हाफ में गोल दागा लेकिन पोलैंड की टीम मध्यांतर तक 2-1 से आगे थी। मार्टिना वियानकोवस्का ने 76वें मिनट में स्कोर 3-1 किया। सिग्ने ब्रून ने 83वें मिनट में डेनमार्क के लिए एक और गोल दागा पर टीम को हार से नहीं बचा पाईं। दोनों ही टीम पहले ही ग्रुप सी से नॉकआउट में जगह बनाने की दौड़ से बाहर हो चुकी थीं।
हिंदी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.