नई दिल्ली, नवम्बर 4 -- महिला क्रिकेट टीम दिल्ली पहुंची, आज प्रधानमंत्री से मिलेगी नई दिल्ली। हरमनप्रीत कौर की कप्तानी वाली विश्व कप विजेता भारतीय महिला क्रिकेट टीम मंगलवार की शाम यहां पहुंची। टीम बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलेगी। भारत ने रविवार को नवी मुंबई में फाइनल में दक्षिण अफ्रीका को हराकर पहली बार विश्व कप जीता था। मुख्य कोच अमोल मजूमदार के साथ टीम के सदस्यों का रवानगी से पहले मुंबई हवाई अड्डे पर गर्मजोशी से स्वागत किया गया। फिर टीम स्टार एयर की विशेष चार्टर्ड उड़ान (एस5 8328) से दिल्ली पहुंची। इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर निजी और चार्टर्ड विमानों के लिए बनाए गए विशेष विमानन टर्मिनल (जीए) पर केवल पत्रकारों का एक समूह था क्योंकि सुरक्षा प्रोटोकॉल के कारण आम जनता को प्रवेश की अनुमति नहीं थी। वहां से टीम के सदस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.